राजनीति DELHI केजरीवाल की पंजाब के AAP विधायकों से मीटिंग खत्म News EditorFebruary 11, 2025 DELHI केजरीवाल की पंजाब के AAP विधायकों से मीटिंग खत्म DELHI दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है। पंजाब कांग्रेस ने दावा किया कि 35 विधायक AAP छोड़ने को तैयार हैं। 30 विधायक उनके टच में भी हैं। इसे देखते हुए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों से मीटिंग की। दिल्ली स्थित पंजाब CM के सरकारी निवास कपूरथला हाउस में यह मीटिंग आधे घंटे चली। जिसमें दिल्ली में चुनाव हारे पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और CM भगवंत मान भी मौजूद रहे। थोड़ी देर में केजरीवाल और CM मान मीडिया से बात करेंगे। मीटिंग में सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री दी गई, जिनके नाम गेट पर उपलब्ध लिस्ट में थे। यहां पहुंचे विधायकों ने कहा कि उन्हें मीटिंग का एजेंडा पता नहीं है। मगर, इतना तय है कि न तो पंजाब में CM भगवंत मान को बदला जाएगा और न ही कोई विधायक टूटेगा। Post Views: 56
बहराइच में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक अनुभव… जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठी छात्रा मानसी मौर्या ने सुनी फरियादियों की समस्याएंः- बहराइचः मिशन शक्ति अभियान के तहत बाल…
टोंक जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने पर दिया बधाई…. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने टीना डाबी से की शिष्टाचार भेंट:- राजस्थान: टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने…
MUMBAI मुस्लिमों को आंख दिखाने वाले को बख्शेंगे नहीं MUMBAI मुस्लिमों को आंख दिखाने वाले को बख्शेंगे नहीं नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद महाराष्ट्र में…