राज्य DELHI केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो News EditorFebruary 11, 2025 DELHI केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो DELHI दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है इनमें दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, मुकेश अहलावत और संजय सिंह शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ACB की तरफ से भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया जा सकता है। अगर AAP की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया तो ACB दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर इन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश करेगी। इससे पहले 7 फरवरी को ACB की टीम अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जांच के लिए पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे तक केजरीवाल के घर में जांच की, लीगल नोटिस दिया और रवाना हो गई। दिल्ली चुनाव नतीजों से एक दिन पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि भाजपा उनके विधायकों और कैंडिडेट्स को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर दे रही है। इसके बाद भाजपा ने दिल्ली के LG वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोपों की जांच की मांग की थी। LG ने जांच का जिम्मा ACB को सौंपा था। Post Views: 26
जैसलमेर में रात्रि चौपाल का आयोजन… रात्रि चौपाल में प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं:- जैसलमेर: जिला प्रभारी मंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री…
छत्रपती संभाजीनगर में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई… महानगरपालिका चुनाव से पहले राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.35 लाख का अवैध शराब जब्त:- महाराष्ट्र: छत्रपती संभाजीनगर…
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की बड़ी कामयाबी… थाना सेक्टर-113 पुलिस ने तीन वाहन चोरों को किया गिरफ्तार नोएडाः पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में थाना सेक्टर-113 नोएडा…