राज्य DELHI केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो News EditorFebruary 11, 2025 DELHI केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो DELHI दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है इनमें दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, मुकेश अहलावत और संजय सिंह शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ACB की तरफ से भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया जा सकता है। अगर AAP की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया तो ACB दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर इन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश करेगी। इससे पहले 7 फरवरी को ACB की टीम अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जांच के लिए पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे तक केजरीवाल के घर में जांच की, लीगल नोटिस दिया और रवाना हो गई। दिल्ली चुनाव नतीजों से एक दिन पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि भाजपा उनके विधायकों और कैंडिडेट्स को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर दे रही है। इसके बाद भाजपा ने दिल्ली के LG वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोपों की जांच की मांग की थी। LG ने जांच का जिम्मा ACB को सौंपा था। Post Views: 40
बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई… थाना बिसरख पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तारः- नोएडाः थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता…
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की बड़ी कामयाबी… थाना सेक्टर-113 पुलिस ने तीन वाहन चोरों को किया गिरफ्तार नोएडाः पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में थाना सेक्टर-113 नोएडा…
टोंक: गांधी गोशाला में गूंजा गोसेवा का संदेश…. गोसेवा से पुण्य कमाएं: महिला शहर अध्यक्ष रेखा जैन की अपील, टोंक में 46वीं मासिक गो सेवा संपन्न:- राजस्थान: टोंक शहर…