राप्ती हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता….

श्रावस्ती: राप्ती में डूबे 2 युवकों के परिजनों को CM राहत कोष से 4-4 लाख की मदद, इकौना तहसील में दिए चेक:-

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों के शोक संतप्त परिवारों को सरकार ने आर्थिक मदद पहुंचाई है। मुख्यमंत्री राहत कोष से दोनों मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।

14 मई को हुआ था हादसाः-

14 मई 2026 को विकासखंड इकौना की ग्राम पंचायत मलौना खसियारी में राप्ती नदी में डूबने से शिवांश यादव पुत्र विजय बहादुर यादव एवं विकास यादव पुत्र सत्यनारायण यादव का आकस्मिक निधन हो गया था।

4-4 लाख के चेक वितरितः-

आज तहसील इकौना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों दिवंगतों के परिजनों को माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि सरकार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है तथा हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

रिपोर्टर – सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD