SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने ली परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को दौड़वाई दौड़; वर्दी और डायल-112 वाहनों का किया निरीक्षण:-

हाथरस: आज पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में प्रातः शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई और अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।
वर्दी और अनुशासन पर जोर:-
सर्वप्रथम SP के आगमन पर परेड द्वारा सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान SP ने पुलिसकर्मियों की वर्दी चेक की और सभी को साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। परेड के बाद निलंबित कर्मचारियों से वार्ता की गई।
डायल-112 वाहनों का निरीक्षण:-

SP ने परेड में मौजूद डायल-112 के दो पहिया और चार पहिया वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की साफ-सफाई, घटनास्थल किट, हूटर आदि को चेक किया गया। गाड़ियों के रखरखाव को लेकर प्रभारी डायल-112 को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रोन कैमरा आदि उपकरणों का भी निरीक्षण कर संबंधित को निर्देश दिए।
कैंटीन और लाइब्रेरी का जायजा:-
SP ने कैंटीन और अमूल पार्लर का गहन निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी भवन की व्यवस्थाओं, अध्ययन कक्ष, पुस्तक अलमारियों और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
अर्दली रूम में रजिस्टरों की जांच:-

निरीक्षण के बाद SP ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में अर्दली रूम किया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं और गार्दों के रजिस्ट्रर और निरीक्षण पुस्तिकाओं को चेक किया गया। SP ने जनपद में लगी गार्दों को समय-समय पर चेक करने और निरीक्षण पुस्तिका में अंकन करने के आदेश दिए। प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन की नियमित साफ-सफाई कराने के लिए निर्देशित किया।
ये रहे मौजूद:-
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह एवं समस्त थानों, कार्यालयों और पुलिस लाइन से आए अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर – मनोज कुमार शर्मा
