देहरादून: SSB गुरिल्लों ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम….

जैन धर्मशाला में SSB गुरिल्ला संगठन की बैठक: शासनादेशों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 22 जून से चरणबद्ध आंदोलन:-

उत्तराखंड: आज यहां जैन धर्मशाला में एसएसबी गुरिल्ला संगठन की कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आश्वासन के बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही न किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।

15 दिन का अल्टीमेटम:-

संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर गुरिल्लों के लिए जारी शासनादेशों पर कार्यवाही तथा समझौते के अनुरूप नए शासनादेश जारी नहीं किए गए तो संगठन 22 जून से राज्य भर में चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ कर देगा।

20 साल के आंदोलन की अनदेखी का हिसाब लेंगे:-

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिस भांति केन्द्र व राज्य सरकार ने गुरिल्लों के बीस वर्षों के आन्दोलन की अनदेखी की है, उसका हिसाब चुकता करने के लिए गुरिल्लों को पुनः एकजुट कर बड़ा आन्दोलन खड़ा किया जायेगा।

जनपदों में जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान:-

संगठन की कोर कमेटी में उपस्थित सभी सदस्यों ने सभी जनपद एवं ब्लॉक अध्यक्षों से आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए जनपदों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाने तथा जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन व बैठकों का आयोजन करने का आह्वान किया।

बैठक में ये रहे मौजूद:-

आज बैठक में ब्रह्मानन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, पीताम्बर मेलकानी, मान सिंह नेगी, मुरारी सिंह असवाल, किशन सिंह राणा, स्वर्ण सिंह रावत, नत्थी सिंह चम्याल, सुनील दत्त पुंडौरा, जगदीश शेमवाल, दिनेश मन्थांण, सुभाष चन्द्र, खेमचंद, नारायण सिंह अधिकारी, प्रवीण कुमार, सुलोचना वर्तवाल, शांता पुरौला, सरला तोमर, कुंती देवी, शर्मिला पवार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD