उत्तर, मध्य और राजस्थान के कलाकारों ने दिखाया दमखम:-

सोनभद्र: लोढ़ी स्थित संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव शुरू हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी राम सकल चौबे और प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने किया।

इस उत्सव में आदिवासी कलाकारों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। जिसमें करमा नृत्य, डोमकच नृत्य, धूमर नृत्य, धरकहरी नृत्य, गरदबाजा नृत्य, महोबा के कलाकार आल्हा गायन, राजस्थान के कलाकार चकरी चरी भवई नृत्य, रायबरेली के आल्हा गायन, पीलीभीत के कलाकार झिंझी होली नृत्य, डिडौरी के रीना शैला नृत्य और मध्य प्रदेश के कलाकार गुदुम्बाजा की प्रस्तुति देंगे।
रिपोर्टर – नन्दगोपाल पाण्डेय
