28 मई से कुशालीदर्रा में शहीद सभा: देवनारायण मंदिर श्योपुर में गुर्जर समाज की बैठक, ‘कर्नल बाबा अमर रहे’ के गूंजे नारे:-

राजस्थान: 28 मई से 30 मई तक कुशालीदर्रा स्थित शहीद स्थल पर आयोजित होने वाली शहीद श्रद्धांजलि सभा को लेकर गुर्जर समाज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सवाई माधोपुर से गुर्जर समाज का प्रतिनिधि मंडल मध्यप्रदेश के श्योपुर पहुंचा।
देवनारायण मंदिर में हुई अहम बैठक:-
श्योपुर स्थित देवनारायण मंदिर पर गुर्जर समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहीद श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
पीले चावल बांटकर दिया निमंत्रण:-
प्रतिनिधि मंडल ने श्योपुर जिले के समाज के पंच-पटेलों एवं युवा साथियों को पीले चावल बांटकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। श्योपुर जिले के समाज बंधुओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का भरोसा दिलाया।
गूंजे ‘कर्नल बाबा अमर रहे’ के नारे:-

इस अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, पंच-पटेल एवं युवा साथी मौजूद रहे। सभा स्थल “कर्नल बाबा अमर रहे” और “गुर्जर शहीद अमर रहे” के नारों से गूंज उठा।
रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी
