पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार — 2.52 लाख की नकदी और 13 कुंतल तार बरामद:-

संभल: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बहजोई पुलिस ने हाईटेंशन बिजली लाइनों की चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये का माल बरामद किया है।
ये हुई बरामदगी:-
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ और शाहीद निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से करीब 13 कुंतल यानी 215 किलोग्राम बिजली का तार, 2 लाख 52 हजार रुपये नकद, एक पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम:-

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सुनसान इलाकों में रात के समय हाईटेंशन लाइनों को काटकर तार चोरी करता था। इसके बाद तारों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कबाड़ियों को बेच दिया जाता था। जांच में सामने आया है कि गिरोह दिल्ली, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के कई इलाकों में सक्रिय था।
पुलिस की कार्रवाई:-
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्टर – सचिन कुमार
