सवाई माधोपुर: गौ सेवा सम्मान दिवस पर खण्डार में उमड़ा जनसैलाब…

खण्डार ब्रेकिंग: लाडवन गौशाला में गायों का पूजन कर निकला जुलूस, हजारों गौ भक्तों ने की राष्ट्र माता घोषित करने की मांग:-

राजस्थान: सवाई माधोपुर जिले के खण्डार शहर में आज गौ सेवा सम्मान दिवस के अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे सबसे पहले खण्डार शहर के आस पास के से भारी संख्या में लोग लाडवन गौशाला पहुंचे और सुबह 9 बजे से भजन कीर्तन का आयोजन शुरू हो गया लगभग 11 बजे गायो का पूजन किया गया।

उनकी आरती उतारी गई उसके बाद हजारो की संख्या में लोग जूलूस के रुप में भजन कीर्तन करते हुए लाडमन गौ शाला से तहसील परिसर में पहुंचे जहां तहसीलदार पुष्कर सिंह को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता के संरक्षण संवर्धन एवं सम्मान के लिए सरकार से गौ माता को राष्ट माता का दर्जा देने की मांग की गई।

रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD