नैनी पुल पर भीषण सड़क हादसा, पिता और बच्चों की हालत नाजुक, ऑटो सवार भी हुआ घायलः-

प्रयागराजः नैनी पुल पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने पिता और उनके बच्चों को टक्कर मार दी है। हादसे में पिता की हालत नाजुक है और बच्चों की भी स्थिति ठीक नहीं है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार ने पीछे आ रही ऑटो को भी टक्कर मार दी।

जिससे ऑटो में बैठे लोग भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। नैनी पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जो इसकी खतरनाक स्थिति को दर्शाते हैं।
रिपोर्टर – नरेंद्र केशरी
