दिनहाटा: विश्व हिंदू परिषद की पहल पर फ्री डेंटल कैंप, डॉ. सुप्रतिब रॉय ने बच्चों के दांत जांचे, पेरेंट्स को दी सलाह:-

बंगाल: उत्तर बंगाल के कूचबेहार जिले के दिनहाटा इलाके में विश्व हिंदू परिषद दिनहाटा टाउन की पहल पर आनंदमार्ग प्राइमरी स्कूल ग्राउंड में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के दांतों की जांच कर मुफ्त दवाइयां और जरूरी सुझाव दिए गए।
डेंटल सर्जन ने दी देखभाल की सलाह:-
शिविर में विशेष डेंटल सर्जन डॉ. सुप्रतिब रॉय मौजूद रहे। उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों के दांतों की अलग-अलग बीमारियों की जांच की और उनकी प्रतिरोधक क्षमता के बारे में जानकारी ली। डॉ. रॉय ने अभिभावकों को दांतों की देखभाल के लिए दवाएं दीं और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
डॉ. रॉय ने कहा कि आजकल दांतों की समस्याएं एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। दांतों के बिना खाना-पीना लगभग नामुमकिन हो जाता है। बुढ़ापे में दांत न होने पर लोगों को काफी परेशानी और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
रेगुलर ब्रश से करें शुरुआत:-

उन्होंने बताया कि कई लोग दांतों को छोटा समझते हैं, लेकिन इनकी अहमियत को नहीं समझते। हर बच्चे और पेरेंट्स को अपने दांतों का ध्यान रखना चाहिए, जिसकी शुरुआत नियमित ब्रश करने से होती है।
VHP का सेवा अभियान जारी रहेगा:-
शिविर में विश्व हिंदू परिषद के कई सदस्य और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। उन्हें दांतों की बीमारियों, बचाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब विश्व हिंदू परिषद ने इस तरह का स्वास्थ्य शिविर लगाया है। भविष्य में भी संगठन की ओर से ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम जारी रहेंगे। बच्चों से लेकर माता-पिता तक सभी ने इस निशुल्क डेंटल ट्रीटमेंट कैंप का लाभ उठाया।
रिपोर्टर – कमलेश रॉय कर्मकार
