सगड़ी ब्रेकिंग: हरखोरी-धनछुला में ‘संस्कार होटल एंड बैंक्वेट हॉल’ का शुभारंभ, खड्ग बहादुर सिंह ने काटा फीता:-

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरखोरी-धनछुला में बुधवार को नवनिर्मित ‘संस्कार होटल एंड बैंक्वेट हॉल’ का भव्य उद्घाटन हुआ। भाजपा नेता खड्ग बहादुर सिंह ने फीता काटकर बैंक्वेट हॉल का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ग्रामीण अंचल में विकास की पहल:-
उद्घाटन के अवसर पर भाजपा नेता खड्ग बहादुर सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल एवं बैंक्वेट हॉल का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों तथा पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।
‘अब शहर नहीं जाना पड़ेगा’:-

इस मौके पर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि हरखोरी-धनछुला में स्थापित यह बैंक्वेट हॉल सगड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। अब क्षेत्रवासियों को विवाह, पार्टी एवं अन्य आयोजनों के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस सुविधा से समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बैंक्वेट हॉल के संचालक विपिन कुमार सिंह को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस:-
संस्कार होटल एंड बैंक्वेट हॉल के संचालक विपिन कुमार सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि शादी-विवाह, रिसेप्शन, जन्मोत्सव, वर्षगांठ, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बैंक्वेट हॉल की सेवाओं का लाभ उठाएं।
बैंक्वेट हॉल में विवाह समारोह, पार्टियों और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विशाल बैंक्वेट हॉल, लग्जरी एसी रूम तथा बड़े पार्किंग क्षेत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने परिसर का अवलोकन किया और इसे सगड़ी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया।
रिपोर्टर – भास्कर सिंह
