प्रयागराज: लखनऊ कांड के बाद एक्शन, 10 कोचिंग संस्थान सील….

लखनऊ हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 10 कोचिंग सेंटर सील, बेसमेंट में चल रही थीं अवैध क्लासेज:-

प्रयागराज: लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद प्रयागराज मंडल में प्रशासन सख्त हो गया है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर असुरक्षित कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रयागराज और कौशाम्बी में अब तक 10 कोचिंग संस्थानों को सील किया जा चुका है, जबकि पूरे मंडल में 52 से अधिक संस्थानों का निरीक्षण हो चुका है।

लखनऊ हादसे के बाद अलर्ट:-

22 जून 2026 को लखनऊ के अलीगंज पुरनिया क्षेत्र में एक कोचिंग/एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 15 विद्यार्थियों की दुःखद मृत्यु हो गई थी। इसके बाद शासन ने प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं और नियमों की व्यापक जांच के निर्देश दिए। इसी क्रम में प्रयागराज मंडल के सभी जिलों में विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

जांच में मिलीं गंभीर खामियां:-

जांच के दौरान कई संस्थानों में गंभीर सुरक्षा और नियामकीय अनियमितताएं मिलीं। अधिकांश संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग का वैध NOC नहीं था। कई जगह आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं थी। अग्निशमन यंत्र या तो अनुपयोगी थे या उनकी वैधता खत्म हो चुकी थी।इसके अलावा कई संस्थान स्वीकृत भू-उपयोग और भवन मानचित्र के विपरीत चल रहे थे।

कुछ जगह बेसमेंट में अवैध रूप से कक्षाएं और लाइब्रेरी चलाई जा रही थीं। कई संस्थानों में क्षमता से ज्यादा छात्रों को बैठाया जा रहा था। खुले बिजली के तार, धुआं निकासी और वेंटिलेशन की कमी जैसी खामियां भी सामने आईं।

‘सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त’:-

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोचिंग संस्थानों की लगातार जांच जारी रखी जाए। मानकों और सुरक्षा प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि छात्रों को सुरक्षित माहौल देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सील किए गए संस्थान:-

जनपद प्रयागराज:-

खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान, सिविल लाइन्सखान आईएएस कोचिंग, सिविल लाइन्स पितृ छाया कोचिंग एवं राव आईएएस, सिविल लाइन्सस्टेनली रोड स्थित कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट

जनपद कौशाम्बी:-

कौशाम्बी डिजिटल लाइब्रेरी, मंझनपुरमास्टर स्टडी, मंझनपुरडिजिटल क्लासेज, मंझनपुरअशोका लाइब्रेरी, भरवारीयूनिक क्लासेज, चायलशारदा डिजिटल लाइब्रेरी, कोरों रोड

रिपोर्टर – शिवम् द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD