दादरी में मकान की छत पर लगी आग, लोगों ने पानी डालकर बुझाई, फायर टीम ने डेढ़ घंटे में पाया काबू:-

ग्रेटर नोएडा: दादरी कोतवाली कस्बा क्षेत्र में एक मकान की छत पर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी।
लोगों ने बुझाई आग, फायर टीम ने पाया काबू:-

आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तुरंत अपने-अपने घरों से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। साथ ही सूचना फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग:-

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से छत पर रखे कपड़ों में आग लग गई थी, जो देखते ही देखते फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते घर में मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
