जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठी छात्रा मानसी मौर्या ने सुनी फरियादियों की समस्याएंः-

बहराइचः मिशन शक्ति अभियान के तहत बाल शिक्षा निकेतन की 11वीं छात्रा मानसी मौर्या को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान मानसी मौर्या ने डीएम की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
छात्रा मानसी मौर्या बनी एक दिन की जिलाधिकारीः-

मानसी मौर्या ने बताया कि उसे कभी उम्मीद नहीं थी कि वह डीएम की कुर्सी पर बैठेगी, लेकिन इस अनुभव ने उसे बहुत कुछ सिखाया। उसने कहा कि वह तैयारी और मेहनत करके एक दिन जरूर डीएम की कुर्सी पर बैठेगी और लोगों की मदद करेगी।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। मानसी मौर्या ने भी कहा कि यह अनुभव उसके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा और आगे चलकर वह समाज की सेवा करना चाहती हैं।
रिपोर्टर राजेश श्रीवास्तव
