सम्भल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त नारी सशक्त समाज अभियान का आयोजनः-

उत्तर प्रदेशः अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पावर गर्ल्स (UPCEG) द्वारा “सशक्त नारी, सशक्त समाज” अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हरि नारायण इंटर कॉलेज इस्लामनगर में आयोजित किया गया था।
UPCEG ने सम्भल में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजितः-

UPCEG, उत्तर प्रदेश की 50 से अधिक सामाजिक संस्थाओं का एक सशक्त नेटवर्क है, जो किशोरियों के सशक्तिकरण, समान अवसरों और नेतृत्व क्षमताओं के विकास के लिए कार्यरत है। इस कार्यक्रम का संचालन श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई, संभल द्वारा किया गया, जो UPCEG का सक्रिय सदस्य है। कार्यक्रम के दौरान कन्या सुमंगला योजना, महिला शक्ति एस्कॉर्ट सुरक्षा योजना, एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला
हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन नंबर 112 तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर श्री पी. डी.टंडन सेवा संस्थान के डायरेक्टर श्री हेमंत बाबू ने छात्राओं को सभी प्रमुख सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्हें जागरूक नागरिक के रूप में अपने अधिकारों को समझने और उनके उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री अनीश अहमद ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे
कार्यक्रम किशोरियों में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में मिलान बी द चेंज की प्रोग्राम अधिकारी सुश्री अंजलि सिंह ने कहाः-

“उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पावर गर्ल्स” मिलान की एक पहल है जो किशोरियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत अगले छह महीनों तक सदस्य संस्थाएं प्रदेश में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस छह महीने चलने वाले अभियान का लक्ष्य 25,000 से अधिक किशोरियों तक पहुँचाना है। उन्हें सरकारी योजनाओं, अवसरों और संसाधनों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके। संस्था की स्थापना 2017 में स्व. श्री पुरुषोत्तम दास टंडन जी की स्मृति में की गई थी। जिन्हें महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा एवं उत्थान के लिए “राष्ट्र गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया था।
संस्थान का मानना है कि — “सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव है।
रिपोर्टर – मनीष कुमार एम बी
