सम्भल में सपा की साइकिल रैली, बदायूं सांसद आदित्य यादव हुए शामिल…

बदायूं सांसद आदित्य यादव ने सम्भल में सपा की साइकिल रैली को दिया समर्थनः-

सम्भलः गुन्नौर विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया, जिसमें बदायूं सांसद आदित्य यादव ने शिरकत की। रैली विधायक राम खिलाड़ी यादव के नेतृत्व में निकाली गई और राजपुरा में एक जनसभा में तब्दील हो गई। साइकिल रैली विधायक आवास बबराला से पैठ बाजार राजपुरा तक निकाली गई। साइकिल रैली राजपुरा पहंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। साइकिल रैली में विधानसभा के समस्त पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता और जनता ने बड चढ कर भाग लिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए बदायूं सांसद आदित्य यादव ने कहा कि गुन्नौर से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के लोगों पर भाजपा सरकार लगातार उत्पीड़न कर रही है।

सपा की साइकिल रैली ने भाजपा सरकार पर साधा निशानाः-

विधायक राम खिलाड़ी यादव ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए समाज के लोगों पर लगातार उत्पीड़न करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव, युवा नेता अखिलेश यादव उर्फ लखविंदर सिंह यादव समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष और अतिथिगण भी हुए शामिलः-

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव, युवा नेता अखिलेश यादव उर्फ लखविंदर सिंह यादव, फिरोज खान पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी, विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, संगीता पाल , बिट्टू कश्यप , मुलायम सिंह, पप्पू यादव, केपी यादव, अशोक बाबा, विशाल कुमार आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर – मनीष कुमार एम बी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD