गोवंश संरक्षण को प्रोत्साहन: अयोध्या में 250 नंदी पालकों का सम्मानः-

अयोध्याः तारुन क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध विशुन बाबा स्थान पर श्री राम सेवा एवं शोध संस्थान द्वारा आयोजित नंदी पालक सम्मान समारोह में 250 नंदी पालकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि गोवंश हमारी समृद्धि का आधार है और राम राज्य की परिकल्पना बिना गोवंश समृद्धि के संभव नहीं है।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:-
नंदी पालकों का सम्मान: 250 नंदी पालकों को ₹1100 का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
गोवंश संरक्षण का महत्व: श्याम बिहारी गुप्ता ने गोवंश संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि देसी गायों का पालन करके हम जहर मुक्त भोजन प्राप्त कर सकते हैं।
जैविक खेती को बढ़ावा: उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने और पशुपालन को खेती के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
अनुदान देने का आग्रह: श्याम बिहारी गुप्ता ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे राजस्थान सरकार की तर्ज पर बैलों से खेती करने वाले किसानों को अनुदान देने पर विचार करें।
चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इंद्रदेव माहर ने कहा – किः-
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इंद्रदेव माहर ने कहा कि इतने जोड़ी बैल एक साथ देखना उनके जीवन का अभूतपूर्व दृश्य है। उन्होंने कहा कि खेती के साथ-साथ पशुपालन से जैविक खेती और विष रहित अनाज को भी बढ़ावा मिलेगा। संस्थान के अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि आधुनिक समय में भी परंपरागत खेती बैलों के द्वारा करने से गोवंश संरक्षण किया जा सकता है।
रिपोर्टर – अभिषेक सिंह
