आबू राज गरबा नाइट में मारपीट और फोर व्हीलर से हमला…

आबू राज गरबा नाइट में तांडव: फोर व्हीलर से लोगों को कुचलने की कोशिश, कई घायलः-

राजस्थानः आबू रोड़ के किवरली हाईवे पर स्थित आबू राज गरबा नाइट में बीती रात भारी हुड़दंग और मारपीट की घटना सामने आई है। असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियारों से हमला कर लोगों को घायल कर दिया और बिना नंबर की फोर व्हीलर गाड़ियों से भीड़ में घुसकर लोगों को कुचलने की कोशिश की, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

घटना के विवरण:-

घायलों की संख्या और पहचान: गांधीनगर शिवाजी कॉलोनी निवासी दीपक बंजारा और राजीव पंडित, तथा लुनियापुरा निवासी भविष्य राणा गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों का आरोप: मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब यह तांडव चल रहा था, पुलिस पास खड़ी तमाशा देखती रही, जिससे भीड़ में आक्रोश फैल गया।
प्रशासन की कार्रवाई: स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है।

आगे की कार्रवाई:-

पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। फिलहाल, इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD