लखीमपुर खीरी पासी सम्मेलन में जुटे पासी समाज के लोग, दिखाया एकता का संकल्प:-

उत्तर प्रदेश: धौरहरा के देवी पुरवा गांव में सोहेलदेव संगठन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी ने पासी सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें पासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योगेश पासी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश का पासी समाज एक हो चुका है। कार्यक्रम में नरेंद्र पासी, आलोक पासी, कमल कुमार पासी, शांति प्रसाद पासी, विजय पासी, सियाराम पासी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – महिपाल राज
