छत्तीसगढ़ में मानिकपुरी पनिका समाज का शपथ ग्रहण समारोह: मुख्यमंत्री साय ने किया शिरकत…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण समारोह में किया शिरकतः-

छत्तीसगढ़ः रायपुर में आयोजित मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं युवक युवती परिचय मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की। इस अवसर पर समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि मानिकपुरी पनिका समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। समाज ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है। उन्होंने समाज की विभूतियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कला, साहित्य और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने समाज के युवाओं से शिक्षा, सेवा और संस्कृति के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कई समाज सेवी भी शामिल हुएः-

इस अवसर पर समाज सेवा, पत्रकारिता, शिक्षा, चिकित्सा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया। इनमें नवल दास मानिकपुरी, अनुसुइया मानिकपुरी भिलाई और सेवक दास दीवान बसना शामिल हैं।

रिपोर्टर – सेवक दास दीवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD