उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन…

मोतीबाग तालाब में छठ पूजा का आयोजन, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना:-

Chhath Puja 2025 Arag Time: आज छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

राजनांदगांव: शहर के मोतीबाग तालाब में नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हुई। दीपोत्सव के बाद शहर में छठ पर्व की छटा बिखर रही है। खरना के बाद सोमवार को तीसरे दिन शहर के मोती तालाब घाट सहित अन्य तालाबों के घाट में व्रतधारी महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को जल देकर सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

मंगलवार को अल सुबह से ही उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। जहां व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनाएं की। छठ पर्व पर मोती तालाब घाट को रंग बिरंगी रौशनी से सजाया गया था। हर्षोल्लास से छठ पर्व मनाने के साथ ही जमकर आतिशबाजी एवं फटाखे भी फोड़े और एक दूसरे को छठ पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी।

छठ पर्व समिति के संरक्षक अशोक चौधरी ने बताया कि छठ पर्व का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की।

रिपोर्टर – महेश्वर साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD