श्रावस्ती नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार…

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त उमर अली गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया जाएगाः-

श्रावस्तीः पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त उमर अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जंगलदास कुट्टी पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री अंकुर वर्मा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।

उमर अली सन्ने उर्फ सन्ना ग्राम घोडदौडिया थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती उमर अली पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है, जिसमें धारा 137(2), 64(1), 351(2), 352 बीएनएस और 5(j)(ii)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

रिपोर्टर – सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD