पीलीभीत में चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस ने किया बड़ा काम…

रागिनी ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मामला, 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गयाः-

पीलीभीतः थाना जहानाबाद क्षेत्र में स्थित रागिनी ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा हो गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से आभूषण और नगदी बरामद हुए हैं।

घटना की जानकारीः-

पुलिस ने एसओजी टीम और सर्विलेंस टीम की मदद से घटना का खुलासा किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अभी नहीं बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद आभूषण और नगदी की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना 11 दिन पहले हुई थी, जिसमें अज्ञात चोरों ने दुकान के चैनल गेट का ताला तोड़कर दुकान के अंदर से करीब 15 कि०ग्रा० चांदी के जेवरात व 500 ग्राम सोने के जेवरात व नगद करीब 05 लाख रुपये चोरी कर लिए थे।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD