क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा सघन चेकिंग अभियानः-

कन्नौजः जनपद के थाना सौरिख में प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार द्वारा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ के नेतृत्व में गोदावरी अंडरपास पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघनता पूर्वक देर रात तक जाँच की गई। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी तहसील छिबरामऊ एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सौरिख ने संयुक्त रूप से पुलिस टीम के साथ भीड़भाड़ वाले, संवेदनशील इलाकों सहित नगर में पैदल मार्च भी किया।

बताते चलें कि विगत दिनों दिल्ली में आतंकी हमले के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है, किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चौकसी व निगरानी की जा रही है।
रिपोर्ट: नीरज प्रताप सिंह
