सोनभद्र में डॉ बृजेश महादेव के नवाचार से बच्चों का मेला, 20 साल से अनवरत…

पल्हारी विद्यालय में धूमधाम से लगा बाल मेला, डॉ बृजेश महादेव के नेतृत्व में 2003 से हो रहा आयोजनः-

सोनभद्रः पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र में बाल दिवस के अवसर पर धुमधाम से बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से गेंद से बोतल पर निशाना लगाना, दौड़ लगाना, मेढक रेस, धागे पर लटकी टॉफी उचक कर खाना आदि कार्यक्रम विशेष रहा। साथ ही कविता/कहानी सुनाना, वस्तुओं को छोटे से बड़े के क्रम में जमा कर दिखाना, अलग-अलग आकृतियों को छांटना एवं चित्र को जोड़ना, जमीन पर बिछाई गई रस्सी पर चलना चित्र बनाना एवं चित्र में रंग भरवाना।

बाल मेला में बच्चों ने दिखाए अपने हुनर:-

इस अवसर पर डॉ बृजेश महादेव ने कहा कि बाल मेला यानी “बच्चों का मेला” होता है, जो शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों को जोड़ता है। इसका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा और कौशल को निखारना है। ऐसे मेलों में बच्चे खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खाने-पीने की दुकानें लगाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हैं। डॉ महादेव ने बताया कि मेरे प्रयास से पल्हारी में बाल मेला 2003-4 से ही बच्चों द्वारा लगाया जा रहा है कुछ व्यवधानों के साथ यह 2016-17 तक अनवरत चला ।

डॉ बृजेश महादेव का यह नवाचार अब प्रदेश भर में लागू हो गया जो जनपद के लिए गौरव की बात है। डॉ बृजेश महादेव का स्मार्ट क्लास, कैंप क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, कंपोजिट क्लास, आईसीटी लैब, वार्षिकोत्सव, हरियाली आंदोलन इको क्लब, स्काउटिंग पत्रिका प्रकाशन आदि अन्य कई नवाचार प्रदेश भर में संचालित है। इनके द्वारा पूर्व छात्र सम्मेलन भी कराया जाता है जो अनुकरणीय है।

इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक, ज्ञानेश , प्रदीप आदि को सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर: नन्दगोपाल पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD