सीतापुर: लहरपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़…

लहरपुर लूटकांड का अनावरण, प्रियांशु को मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक साथी फरारः-

सीतापुर: पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात का किया अनावरण। लहरपुर थाना क्षेत्र में 12 नवंबर को घुड़सरिया के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार बताया जा रहा है।

लूट के मामले में गिरफ्तार हुआ बदमाश और माल हुआ बरामदः-

प्रियांशु पुत्र अमर सिंह, निवासी जमसकरा, लहरपुर, सीतापुर का रहने वाला हैं। अमर सिंह के गिरफ्तारी के दौरान अवैध असलहा, कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए हैं। घटना लहरपुर थाना क्षेत्र की है, जहाँ 12 नवंबर को घुड़सरिया के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस गंभीर घटना पर एसपी सीतापुर श्री अंकुर अग्रवाल ने तत्काल निर्देश जारी करते हुए कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचनाः-

आज 16 नवंबर को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में और सीओ लहरपुर विशाल गुप्ता के नेतृत्व में थाना लहरपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। जब पुलिस ने शगुनापुर मोड़ के पास संदिग्ध बाइक को रुकवाने की कोशिश की, तो दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएँ पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने किया लूट का माल बरामदः-

पुलिस ने मौके से लूटी गई Splendor Plus बाइक, Vivo मोबाइल, एक 315 बोर का तमंचा, ज़िंदा और खोखे कारतूस तथा 1500 रुपए कैश बरामद किया है। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार अपराधी की तलाश में जुटी हुई है। मुठभेड़ के बाद की यह बड़ी सफलता लहरपुर पुलिस और एसओजी टीम को मिली है।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD