श्रावस्ती में जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं…

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं 11 जनसमस्याएं, दिए तत्काल निस्तारण के निर्देशः-

श्रावस्तीः जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थीं।

डीएम ने दिए सख्त निर्देशः-

सभी शिकायतों का तत्काल निराकरण कर दो दिवस के अन्दर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए इसमें शिथिलता कदापि क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण से सुना जाए और एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।

रिपोर्टर – सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD