दो अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने सेल्समैन से की लूट, पुलिस ने शुरू की जांच:-
संभल: थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में दो अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने सेल्समैन के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि सेल्समैन पैसे लेकर जा रहा था, जिसका पीछा कर रहे दो मोटरसाइकिल सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिस टीम लगाईं हैं और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्टर – मनीष कुमार एम बी
