तेज रफ्तार का कहर, ब्रेजा कार ने बाईक सवार मां-बेटे को रौंदा, मां की मौत:-

मध्य प्रदेश: पन्ना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाईक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। इस हादसे में 65 वर्षीय मां गीता मिश्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 42 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश मिश्रा गंभीर घायल हो गए। घायल को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, और कार को वहीं छोड़ गया। घटना पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत मांझा बेरियर के पास हुई है।
रिपोर्टर – संतराम पटेल
