धान क्रय केन्द्रों पर जिलाधिकारी की नजर, दिए आवश्यक निर्देश:-

बहराइच: जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ग्राम बनकटा स्थित पी.डी.एस. के गोदाम परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र पयागपुर प्रथम एवं पयागपुर द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केन्द्रों पर खरीद के लिए ज़रूरी संसाधनों, बोरों की उपलब्धता, धान की आवक, भुगतान तथा कृषकों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
धान खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी की विशेष जांच:-

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और क्रय केन्द्र मौजूद कृषकों से धान खरीद के सम्बन्ध में फीड बैक भी प्राप्त किया। धान क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विपणन निरीक्षक केन्द्र प्रभारी आनन्द प्रकाश पटेल ने जिलाधिकारी को बताया कि पयागपुर प्रथम पर अब तक 43 कृषकों से 2365.40 कुण्टल धान की खरीद की गई है, जबकि राईस मिलों को 900 कुण्टल धान प्रेषित किया गया है। वहीं, पयागपुर द्वितीय पर 44 कृषकों से 2176.40 कुण्टल की गई धान खरीद के सापेक्ष मिल को 500 कुण्टल प्रेषित किया गया है।
रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव
