बिहार में नितिन नवीन का भव्य स्वागत…

भाजपा को मजबूत करेंगे नितिन नवीन, नेताओं ने जताया विश्वास भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जाः-

बिहारः आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बिहार आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बिहार प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जी, एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान पश्चिम चंपारण सांसद डॉ संजय जयसवाल जी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के अन्य विधायक विधान पार्षद वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी नेताओं ने बिहार की पावन धरती पर आज गर्भ और उल्लास की अभिभूति की अभिवादन में भक्तों ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि माननीय श्री नितिन नवीन जी के सशक्त ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा बिहार विकास की नई ऊंचाई को छूएगा।

नितिन नवीन जी का कार्यक्रम:-

दोपहर 1:00 बजे हनुमान मंदिर दर्शन व पूजन।
1:50 पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।
2:05 पर लोकनायक जयप्रकाश जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।
2:15 पर मिलर हाई स्कूल आगमन एवं अभिनंदन सभा।
सायं 4:00 बजे राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान जी से मुलाकात।
संध्या 7:30 बजे बैठक सांसद विधायक विधान पार्षद एवं प्रदेश पदाधिकारी की स्थान अटल सभागार प्रदेश कार्यालय।

रिपोर्टर – अनिल कुमार चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD