कन्नौज में किसान सम्मान दिवस का भव्य आयोजन…

चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसानों को सम्मानित किया गया:-

कन्नौज: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस–2025 का भव्य आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित अटल स्मृति पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी और पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

किसान सम्मान दिवस पर उत्कृष्ट किसानों को पुरस्कार:-

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। पशुपालन, कृषि, मत्स्य, उद्यान एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों व पशुपालकों को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, शाल एवं टूलकिट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधायक कैलाश राजपूत ने किसानों के उत्थान में चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद किया। जिलाधिकारी ने सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान व अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – प्रभाष चंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD