संवरेगा कुतलुपूर का सामुदायिक केंद्र, सुविधाओं का होगा विस्तार…

सामुदायिक केंद्र के कायाकल्प के लिए राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, पानी की टंकी का निर्माण भी जल्द:-

कन्नौज: जनपद में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने जनपद के कुतलुपूर स्थित सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सामुदायिक केंद्र की जर्जर हालत की ओर ध्यान दिलाते हुए मरम्मत की मांग रखी। राज्यमंत्री ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री ने सामुदायिक केंद्र के कायाकल्प के लिए अन्य विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने परिसर में मिट्टी भराव कर भूमि को समतल करने तथा आवश्यकता के अनुसार इंटरलॉकिंग कार्य कराने के निर्देश दिए। केंद्र परिसर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रगति पर बताया गया, जिससे भविष्य में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

कुतलुपूर में सामुदायिक केंद्र की मरम्मत:-

निरीक्षण के दौरान असीम अरुण ने कहा कि सामुदायिक केंद्र का उद्देश्य ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में विवाह, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। मरम्मत और विकास कार्य पूरे होने के बाद कुतलुपूर के निवासियों को कार्यक्रमों के लिए अन्य स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा।

इसके बाद राज्यमंत्री ने फिरोजपुर तारन में नवनिर्मित उच्च जलाशय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय से होने वाली जलापूर्ति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल आपूर्ति व्यवस्था नियमित, सुचारु और पारदर्शी बनी रहे, ताकि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा सके। राज्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जगी है।

रिपोर्टर – प्रभाष चन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD