जालौन में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर…

जनपद जालौन में यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए अवैध अतिक्रमण हटाया:-

जालौन: सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्यवाही की। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उरई में अंबेडकर चौराहे से मंशापूर्ण हनुमान मंदिर तक सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।

इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम जनता को जाम की समस्या से राहत दिलाना था। प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

रिपोर्टर – समीर मंसूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD