पूर्वी चंपारण में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन:-

बिहार: पूर्वी चंपारण के गांधी मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने झंडा तोलन कर समारोह को संबोधित किया। इस दौरान तरह-तरह की झांकियां भी निकली गईं। बाल उद्यान में गांधी जी के प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासनिक पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया। आदापुर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, कृषि कार्यालय, शिक्षा कार्यालय और आदापुर थाना में भी झंडा तोलन किया गया।

समारोह में सभी अनुमंडल, थाना और प्रखंड कार्यालय में भी झंडा तोलन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने देशभक्ति के गीतों और नृत्यों का आनंद लिया।
रिपोर्टर – कौशल किशोर तिवारी
