पीलीभीत में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन…

सस्ती दवाओं के लिए पीलीभीत में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, डॉक्टरों ने दी बधाई, लोगों को मिलेगी राहत:-

पीलीभीत: नियूरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारत सरकार की ओर से चल रही जन औषधि केंद्र का नियूरिया सरकारी अस्पताल में हुआ उद्घाटन उद्घाटन पीलीभीत सीएमओ डॉक्टरआलोक शर्मा द्वारा किया गया सीएमओ ने भारत सरकार की इस योजना से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में सबको अवगत कराया यह सरकार की अच्छी पहल है जिसका उद्देश्य लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना है इन केंद्रों पर 1800 से अधिक प्रकार की दवाइयां और 285 मेडिकल डिवाइस उपलब्ध है।

ब्रांडेड दवाइयों से 50-70% सस्ती दवाएं मिलेंगीः-

जन औषधि केंद्रो पर दवाइयों की कीमत ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में 50 से 70 प्रतिशत तक कम होती है इस सरकार की योजना से बहुत लोगों को फायदा हो रहा है इन सस्ती दाबाओ से अब हर वर्ग के लोग अपने बीमार चल रहे व्यक्ति का कम खर्चे में आसानी से इलाज करवा सकते हैं CHC पर जन औषधि भंडार खुलने से यहां के लोगों को बहुत राहत मिलेगी उद्घाटन के मौके पर सीएमओ सहित नियूरिया CHC इंचार्ज डॉक्टर सहिस पाल डॉक्टर मनीष डॉक्टर रमेश पाल डॉक्टर मनसूब रजा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD