सवाई माधोपुर में यूजीसी एक्ट का विरोध, ज्ञापन सौंपा…

ब्राह्मण समाज का विरोध, यूजीसी एक्ट को बताया काला कानून:-

बिहार: सवाई माधोपुर ब्राह्मण समाज की सभी इकाइयों, संस्थानों एवं सदस्यों ने यूजीसी एक्ट के विरोध में जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व समाज के सभी संगठनों एवं संस्थाओं व सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर यूजीसी एक्ट के विरोध में विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ नगेन्द्र शर्मा संरक्षक ब्राह्मण समाज ने संम्बोधित करते हुए यूजीसी एक्ट को सामान्य वर्ग के लिए काला कानून बताया एवं इसको अंग्रेजों के टाइम में भारतीयों पर लगाएं गये रोलट एक्ट की तरह ही बताया। जातिगत आधार पर हिन्दूऔ बांटने की सरकार की मंशा पर गहरा रोष व्यक्त किया।

एक्ट के विरोध में गोकुल चन्द शर्मा, गणेश प्रसाद शर्मा, मोहनलाल कौशिक, गिरिराज प्रसाद शर्मा, एडवोकेट गोविंद शर्मा, एडवोकेट प्रमोद शर्मा डॉ सुरेश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, मोहन लाल पीटीआई,पं छीतर लाल शास्त्री, श्याम सुंदर शर्मा, जितेंद्र खांडल आदि ने एक्ट के विरोध में विचार व्यक्त किए।। ज्ञापन देने में समाज की सभी इकाइयों के प्रतिनिधियों में गिर्राज तहरिया प्रशांत शर्मा,आशीष गोतम, गोविंद दिक्षित एडवोकेट , कपिल शर्मा एवं एडवोकेट अनुपम तहरिया सहित सैकड़ों समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD