प्रयागराज में एग्स निकालने वाले रैकेट का भंडाफोड़….

उत्तर प्रदेश में आईफोन देकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाएं पकड़ी गईं:-

प्रयागराज: नाबालिग लड़कियों के ओवा एक्सट्रैक्शन यानी अंडाणु (एग्स) निकालकर बेचने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने रैकेट में शामिल 4 महिलाओं समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया, उसे आईफोन और 10 हजार रुपए का लालच दिया, फिर उसे शादीशुदा बताकर इंदिरा IVF सेंटर ले गए और नाबालिग के अंडाणु निकलवा दिए।

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता पहले पलक हेला के साथ शादी-विवाह के कार्यक्रमों में काम करती थी। पलक और उसकी मां रिंकी ने नाबालिग पीड़िता को पैसे का प्रलोभन देकर IVF डोनर बनने के लिए तैयार किया था। इसके बाद उसे बहला फुसलाकर सीमा भारतीया के पास ले गईं। सीमा भारतीया के बेटे हिमांशु भारतीया ने लड़की का फर्जी आधार कार्ड तैयार किया, जिसमें लड़की को विवाहित और बालिग दिखाया गया था।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD