मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात को किया सम्मानित:-

बिहार: माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को उनके उत्कृष्ट कार्य और जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया है। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एसपी स्वर्ण प्रभात की कर्तव्यनिष्ठा और अपराध नियंत्रण की दिशा में उनके द्वारा उठाए गए प्रभावी कदमों की सराहना की। उनके नेतृत्व में मोतिहारी पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के जरिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान न केवल उनके बेहतर प्रदर्शन का प्रतीक है। बल्कि इससे पूरे जिले के पुलिस महकमे का मनोबल भी बढ़ा है।
रिपोर्टर – अनिल कुमार चौधरी
