जालौन में उरई रोड पर डस के कारण हादसा, घायल हुए लोग…

उरई रोड पर बीच सड़क पर पड़ी डस से बड़ा हादसा होते-होते टला:-

जालौन: जालौन के कोंच उरई रोड पर ग्राम पनियारे के पास गुरुवार रात बीच सड़क पर पड़ी डस के कारण एक फोर व्हीलर वाहन टकरा गई, जिससे वाहन में सवार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। क्षेत्राधिकारी कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सड़क पर पड़ी डस को हटाने के निर्देश दिए।

सीओ के आदेश पर डस हटवाई गई, जिससे आगे होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर इस तरह की बाधाओं को समय रहते हटाया जाए।

रिपोर्टर – समीर मंसूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD