सीतापुर में योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत…

तपोधाम आश्रम में योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखनाथ मूर्ति का अनावरण, भंडारे का आयोजन:-

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर के तपोधाम आश्रम में गोरखनाथ मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संत उपस्थित रहे और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस कप्तान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति ने हमेशा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है और हमें जाति, मत और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने नैमिषारण्य के पुनरुद्धार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।

रिपोर्टर – अचल कुमार गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD