पिता की वर्दी पहनने से पहले बुझ गया चिराग, सीआरपीएफ जॉइनिंग से पहले मौत:-

प्रयागराज: एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को हमेशा के लिए खामोशी में बदल दिया। बारातियों से भरी दो कारें अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गईं। दोनों गाड़ियों में सवार सभी 10 लोग पानी में डूब गए। हादसे के बाद पीछे से आ रहे बाराती उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन नहर में पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी अंदर उतरने की हिम्मत नहीं कर सका।
सोमवार दोपहर को दोनों शव नहर से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान बांदा निवासी प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू उम्र 30 वर्ष और बलिया निवासी अनीश सिंह उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। अनीश सिंह घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता सीआरपीएफ में थे और 10 साल पहले उनकी मौत हो चुकी थी। पिता की जगह पर अनीश की सीआरपीएफ में जॉइनिंग होने वाली थी।
रिपोर्टर – शिवम द्विवेदी
