पीलीभीत में शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित….

राज्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा का अधिकार अधिनियम कार्यशाला सम्पन्न, 90 ईसीसीई एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र:-

पीलीभीत: जनपद में समग्र शिक्षा अभियान के तहत गांधी प्रेक्षागृह में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार ने किया। कार्यशाला में जनपद के मान्यता प्राप्त व सीबीएसई बोर्ड स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक शामिल हुए।

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नव चयनित ईसीसीई एजुकेटरों को बधाई देते हुए उन्होंने निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आरटीई के तहत वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व निःशुल्क शिक्षा दिलाना प्राथमिकता है।

इस अवसर पर 90 चयनित ईसीसीई एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही शिक्षा योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बीएसए रोशनी सिंह ने विभाग की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD