उत्तर प्रदेश में शांति समिति की बैठक आयोजित, सकुशल त्योहार संपन्न कराने की अपील:-

सुलतानपुर: जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में थाना धम्मौर पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.02.2026 को आगामी त्योहारों—महाशिवरात्रि, होली एवं रमजान—के दृष्टिगत विशेष बैठकों का आयोजन किया गया।
बैठकों में क्षेत्र के सम्मानित धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और डी.जे. संचालक उपस्थित हुए। उपस्थित अधिकारियों द्वारा शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को विस्तार से साझा किया गया। डी.जे. संचालकों को ध्वनि मानकों का पालन करने तथा सभी पक्षों को आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ त्योहार मनाने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें।
रिपोर्टर – राधेश्याम
