टाइगर रिजर्व के टाइगर जोन में महिला पर हमला, एक की मौत:-

पीलीभीत: टाइगर रिजर्व (PTR) में बुधवार को एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। महिला की पहचान पारुल राय (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महोफ कॉलोनी गांव की रहने वाली थी। वह मंगलवार को शाम 3 बजे जंगल में घास काटने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
ग्रामीणों ने सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल में पाया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि बाघ के हमले में महिला की मौत हुई है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि पीलीभीत में पिछले कुछ समय में बाघ के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है।
रिपोर्टर – राजू सक्सेना
