हरखीपुर वीरापुर में पशुपालन केंद्र में लगी भीषण आग, तीन बछड़े व दो गाय की मौत:-

सुलतानपुर: जनपद के अन्तर्गत कुड़वार विकास खंड के ग्राम सभा हरखीपुर वीरापुर में गुरुवार देर रात लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच राम अवध मौर्य के पशुपालन केंद्र में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना में तीन बछड़े और दो गाय जलकर मर गईं, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पशुओं को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
रिपोर्टर – उदय भान
