महाशिवरात्रि मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस ने किया पैदल गश्त:-

शाहजहांपुर: जनपद में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर ने मेला स्थल पर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और भीड़ प्रबंधन के लिए निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से शांति और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

महाशिवरात्रि मेले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई है।
रिपोर्टर – अमुक सक्सेना
