कोरबा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई….

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी, 9 वाहन और 700 घन मीटर रेत जप्तः-

छत्तीसगढ़ः कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश में उप संचालक खनिज प्रशासन ने जिला खनिज जाँच अमला द्वारा अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण कर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही में कुल 9 वाहनों को जप्त किया है। जप्त वाहनों में 2 ट्रक, 4 हाइवा, 1 जेसीबी, 1 चैन माउंट मशीन और 1 टिप्पर शामिल हैं। साथ ही दो स्थानों में अवैध रेत भंडारण के मामले में 700 घन मीटर रेत जप्त कर खनिज नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

उप संचालक खनिज प्रशासन ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मिट्टी, रेत और कोयला खनिज में कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्टर – विवेक साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD